फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Stenographer Recruitment: इस राज्य में स्टेनोग्राफर के सैकड़ों पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 23 Apr 2022 03:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Stenographer Recruitment: स्टेनोग्राफर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपना आवेदन 14 मई, 2022 तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPSC Stenographer Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Stenographer Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने स्टेनोग्राफर के सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

MPSC Stenographer Recruitment: भर्ती का विवरण
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से जाकी की गई स्टेनोग्राफर भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 253 हैं। इनमें से 62 पद स्टेनोग्राफर उच्च ग्रेड, 100 पद स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड, 52 पद स्टेनो टाईपिस्ट (मराठी) और 39 पद स्टेनो टाईपिस्ट अंग्रेजी के लिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में  माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा तय मानक के अनुसार टाईपिंग की स्पीड भी होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

MPSC Stenographer Recruitment: इस तारीख तक करें आवेदन
स्टेनोग्राफर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपना आवेदन 14 मई, 2022 तक कर सकते हैं। किसी भी तरह की ऑनलाइन तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।  
विज्ञापन

MPSC Stenographer Recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टेनोग्राफर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें।
  • अपनी आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें