आवेदन की जरूरी शर्तें
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/PWD उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक 50% है। इसके अलावा उम्मीदवार ने नेट/सेट/एसएलईटी उत्तीर्ण किया हो या UGC के नियम 2009/2016 के अनुसार पीएचडी की हो। विदेश के किसी ऐसे विश्वविद्यालय से भी पीएचडी मान्य होगी जो विश्व स्तर पर शीर्ष 500 में आता हो।
निवास स्थान की शर्त के अनुसार उम्मीदवार मणिपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही उसे मणिपुरी/मेइतेई भाषा या मणिपुर की किसी जनजातीय बोली बोलने की क्षमता होनी चाहिए।
एमपीएससी मणिपुर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 19 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष (अनारक्षित) होनी चाहिए। आयु में छूट संबंधित वर्गों के लिए दी गई है: एससी/एसटी के लिए +5 वर्ष, ओबीसी के लिए +3 वर्ष, और PWD के लिए +10 वर्ष।
आवेदन शुल्क
एमपीएससी मणिपुर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय है। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये है, जबकि दिव्यांग (DAP) उम्मीदवारों के लिए शुल्क शून्य है।
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जैसेनेट बैंकिंग, वीजा/मास्टरकार्ड या डेबिट कार्ड।
कितना मिलेगा वेतन?
एमपीएससी मणिपुर सहायक प्रोफेसर के लिए वेतन बैंड PB-3 15,600-39,100 रुपये है। इसके साथ शैक्षणिक ग्रेड पे (AGP) 6,000 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट mpscmanipur.gov.in पर जाएं।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।