DDA Exam Date 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 2025 के अपने प्रमुख भर्ती अभियान के तहत परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस भर्ती में ग्रुप ए, बी और सी के लिए कुल 1,732 रिक्तियां हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, डीडीए 2025 भर्ती अभियान की स्टेज-1 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र और शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखनी होगी।
5 नवंबर तक चली आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान में विभिन्न स्तर के पद शामिल हैं, जैसे उप निदेशक और सहायक निदेशक जैसे वरिष्ठ पद, साथ ही कनिष्ठ अभियंता (JE), पटवारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA), आशुलिपिक ग्रेड D और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे तकनीकी, प्रशासनिक और सहायक स्तर के पद। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू हुई थी और 5 नवंबर को बंद हो गई।
| पद |
पोस्ट कोड |
परीक्षा तिथि |
| डीप्टी डायरेक्टर (वास्तुकार) |
01 |
17.12.2025 |
| डीप्टी डायरेक्टर (जनसंपर्क) |
02 |
17.12.2025 |
| डीप्टी डायरेक्टर (योजना) |
03 |
17.12.2025 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर (योजना) |
04 |
24.12.2025 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर (वास्तुकार) |
05 |
16.12.2025 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) |
06 |
16.12.2025 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रणाली) |
07 |
16.12.2025 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर (मंत्रालयी) |
10 |
21.12.2025 |
| कानूनी सहायक |
11 |
16.12.2025 |
| प्लानिंग असिस्टेंट |
12 |
22.12.2025 |
| वास्तुकला सहायक |
13 |
03.01.2026 |
| प्रोग्रामर |
14 |
17.12.2025 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) |
15 |
26.12.2025 |
| जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) |
16 |
24.12.2025 |
| अनुभागीय अधिकारी (बागवानी) |
17 |
22.12.2025 |
| नायब तहसीलदार |
18 |
23.12.2025 |
| कनिष्ठ अनुवादक (राजभाषा) |
19 |
17.12.2025 |
| सहायक सुरक्षा अधिकारी (गैर-अनुसचिवीय) |
20 |
21.12.2025 |
| सर्वेक्षक |
21 |
16.12.2025 |
| आशुलिपिक (ग्रेड-'डी') |
22 |
22.12.2025, 23.12.2025 |
| पटवारी |
23 |
30.12.2025, 31.12.2025 |
| कनिष्ठ सचिवालय सहायक |
24 |
29.12.2025, 30.12.2025 |
| माली |
25 |
31.12.2025 |
| एमटीएस (गैर-मंत्रालयी) |
26 |
16.12.2025, 17.12.2025, 19.12.2025 |
जान लें जरूरी निर्देश
परीक्षा की तिथि, समय या जगह बदलने की कोई मांग नहीं मानी जाएगी और जो तारीखें दी गई हैं, उन्हें अंतिम माना जाएगा। फिर भी, अगर कोई अनपेक्षित स्थिति होती है तो डीडीए बिना पहले बताए परीक्षा की तारीख बदल या परीक्षा रद्द कर सकता है।
डीडीए ने उम्मीदवारों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे परीक्षा के दिन किसी परेशानी से बचने के लिए निर्देश और ड्रेस कोड ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र समय पर डीडीए की वेबसाइट [www.dda.gov.in](http://www.dda.gov.in) पर उपलब्ध कर दिया जाएगा। नई जानकारी के लिए हमेशा डीडीए की वेबसाइट और लॉगिन पोर्टल चेक करते रहें।