महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी की हैं। राज्य भर में कुल 900 पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार एमपीएससी ग्रुप-सी भर्ती 2021-22 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक आवेदन पत्र को भरने का समय है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। एमपीएससी ग्रुप-सी की प्रारंभिक परीक्षा 2021 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है।