MPSC Group B Result 2025: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी ग्रुप बी परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
इस साल ग्रुप बी परीक्षा के लिए कुल 8179 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 480 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर और सब रजिस्ट्रार शामिल हैं।