MPSC Group B: राज्य के विभिन्न विभागों में 666 पदों पर होगी भर्ती
महाराष्ट्र राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी के 666 पदों पर भर्ती के लिए एमपीएससी ग्रुप बी परीक्षा 2021 आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के तहत, सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए 100 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अगले चरण- ग्रुप बी मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। पिछले साल अक्तूबर और नवंबर में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।