MPSC Admit Card 2019 : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी mpsc.gov.in पर उपलब्ध है।
राज्य में मुख्य लिखित परीक्षा 24 नवंबर, 2019 को आयोजित की जाने वाली है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें अगले स्तर की परीक्षा में शामिल होना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में इंजीनियरों के कुल 1161 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर, 2019 को शुरू हुई थी, और 14 अक्टूबर, 2019 को समाप्त हुई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए, उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखें। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणाें के माध्यम से परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलाेड कर सकते हैं...