Drug Inspector Selection Process: चयन प्रक्रिया
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंत में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
Drug Inspector Application Fees: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग (जनरल) के उम्मीदवारों को ₹394 शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग, महिलाएं और अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹294 निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in. पर जाना होगा। होम पेज पर उपलब्ध ‘Online Application’ सेक्शन में जाकर ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती का लिंक चुनें। इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के साथ-साथ निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सब्मिट कर दें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।