फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs 2025: स्नातक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका! इस बैंक में निकलीं 750 नौकरियां, आज से आवेदन शुरू

Wed, 20 Aug 2025 01:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank Jobs 2025: बैंक में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए शानदार मौका है। बैंक में 750 लोकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर क आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab and Sind Bank Recruitment 2025: पंजाब एंड सिंध बैंक ने भर्ती 2025 के तहत स्थानीय बैंक अधिकारियों के 750 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त यानी, आज से शुरू होगी और 4 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा की शर्तें

पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी। यह आयुसीमा की गणना भर्ती अधिसूचना में निर्धारित नियमों के आधार पर होगी।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, समकक्ष डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2025 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये के साथ लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये तय किया गया है, जिसमें लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क अतिरिक्त रूप से लिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2025 में जेएमजीएस-I पदों के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। इसके पश्चात योग्य उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार का स्थानीय भाषा में प्रवीण होना अनिवार्य है।
 
परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा का माध्यम अवधि
अंग्रेजी भाषा 30 30 अंग्रेजी 30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान 40 40 अंग्रेजी और हिंदी 40 मिनट
सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था 30 30 अंग्रेजी और हिंदी 30 मिनट
कंप्यूटर योग्यता 20 20 अंग्रेजी और हिंदी 20 मिनट
  120 120   120 मिनट
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitment/Career" टैब पर क्लिक करें।
  • Apply Online पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक जानकारी यानी नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भरकर रजिस्टर करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन के जरिए जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें