फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Answer key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की जारी की ग्रुप बी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी

Fri, 06 May 2022 10:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Answer key: एमपीएससी ग्रुप बी भर्ती का आयोजन कुल 666 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
MPSC Answer key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Answer key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अधीनस्थ सेवा के तहत ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा-2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में आपको उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताएंगे।

विज्ञापन

MPSC Answer key: इस तारीख तो हुई थी परीक्षा
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा-2021 का आयोजन 26 फरवरी, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। 

MPSC Answer key: कब जारी होंगे परिणाम?
आयोग की ओर से इस भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 2 मार्च, 2022 को जारी किया गया था। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई थी। इन्हीं आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। ऐसा अंदाजा है कि इसी महीने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।

MPSC Answer key: इतने पदों पर होगी भर्तियां
एमपीएससी ग्रुप बी भर्ती का आयोजन कुल 666 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को महाराष्ट्र राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन

MPSC Answer key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में दिख जाएगी।
  • उत्तर का मिलान करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें