सबसे पहले उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर कंप्यूटर में सेव किया जाएगा। इंदौर स्थित पीएससी के मुख्यालय में उपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं को गोपनीय लॉगइन आईडी पासवर्ड दिया जाएगा। इस लॉगइन आईडी पासवर्ड के जरिए मूल्यांकनकर्ता डिजिटल उत्तर पुस्तिकाएं देख और जांच सकेंगे। मूल्यांकन के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर ही मार्किंग की जाएगी, जिससे उसका ऑनलाइन रिकॉर्ड भी तैयार होता जाएगा। ऑनलाइन मूल्यांकन से अंकों के जोड़ में होने वाली त्रुटियों से बचा जा सकेगा। इसके कारण मूल्यांकन में लगने वाला समय बचेगा और मूल्यांकन के लिए कम जांचकर्ताओं की जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़ें - एमपी बोर्ड : रेडियो व दूरदर्शन पर होगा शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण, जानिए निर्धारित शेड्यूल