फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC SSE Recruitment: एमपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, स्नातक अभ्यर्थी तुंरत करें आवेदन

Fri, 17 Jan 2025 08:29 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC SSE Apply Online 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की आज यानी 17 जनवरी को आखिरी तारीख है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कुल 158 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
MPPSC SSE 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC SSE Form Last Date: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की आज यानी 17 जनवरी (दोपहर  12 बजे तक) को आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

158 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य प्रशासनिक सेवा के उप जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य नगर अधिकारी, नायब तहसीलदार, एमपीपीएससी जूनियर अकाउंट ऑफिसर और विभिन्न अन्य पदों के लिए कुल 158 रिक्तियों को भरना है। एमपीपीएससी एसएसई आवेदन पत्र सुधार विंडो 8 जनवरी, 2025 से 19 जनवरी, 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए प्रति सत्र 50 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

16 फरवरी को होगी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा

एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 16 फरवरी 2025 को प्रस्तावित है। सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सामान्य अभिरूचि परीक्षण का पेपर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड 11 फरवरी 2025 को जारी होंगे। पिछली पीसीएस भर्ती में सिर्फ 110 वैकेंसी निकाली गई थी जिसके लिए सिर्फ 1.90 लाख आवेदन आए थे।

पात्रता मानदंड

गैर-वर्दीधारी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वर्दीधारी पदों के लिए 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के अनुसार की जाएगी, जो उम्मीदवार की कक्षा 10 की मार्कशीट में उल्लिखित जन्म तिथि के आधार पर होगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे जिनमें प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ प्रकार), मुख्य (वर्णनात्मक प्रकार), और साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण शामिल हैं। 

पंजीकरण शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पंजीकरण करने के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "New Updates" लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर "MPPSC MP State Civil Exam 2025" लिंक पर जाएं।
  • आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • इसके बाद, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें