MPPSC SFS Mains 2024 Registration: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in. पर जाकर 3 सितंबर, 2024 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 20 अगस्त से 5 सितंबर तक 50 रुपये प्रति सुझाव शुल्क देकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
एसएफएस मुख्य परीक्षा 6 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदक 27 सितंबर, 2024 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 74 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 60 रिक्तियां एसएसई 2024 के लिए और 14 एसएफएस परीक्षा 2024 के लिए हैं।