फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग: 576 चिकित्सा अधिकारियों की नौकरियां, 24 जून से शुरू होगा आवेदन

Wed, 16 Jun 2021 05:02 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों के 576 पदों पर नौकरियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की शुरुआत 24 जून दोपहर 12 बजे से होगी।
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों की बंपर नौकरियां निकाली हैं। यहां लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 576 है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग: ग्रुप सी की 465 नौकरियां, 19 जून से शुरू होगा आवेदन


चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर निकली इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 24 जून से हो रही है। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 24 जून दोपहर 12 बजे से लेकर 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क भी जमा कराना होगा। अभ्यर्थी फीस जमा करने की रशीद और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें। इसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ 5 अगस्त तक एमपीपीएससी कार्यालय में भेजना होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बीएचईएल एडमिट कार्ड 2021: सुपरवाइजर ट्रेनी एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा लिंक
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के जरिए लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में 576 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें से 144 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 72 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए, 242 एसटी वर्ग के लिए , 60 रिक्तियां ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 58 रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

इन पदों के लिए  21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी / एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 500 रुपये देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें