फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC PCS Scorecard: एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2021 के स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 08 Aug 2022 11:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC PCS Scorecard 2021 Out: एमपीपीएससी पीसीएस 2021 प्रीलिम्स 19 जून को आयोजित किया गया था। इसके लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 22 जून को और अंतिम उत्तर कुंजी 19 जुलाई को जारी की गई थी।
विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 Scorecard Released - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC PCS Prelims Scorecard Released: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के स्कोरकार्ड और ओएमआर शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एमपीपीएससी पीसीएस 2021 प्रीलिम्स 19 जून को आयोजित किया गया था। इसके लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 22 जून को और अंतिम उत्तर कुंजी 19 जुलाई को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

सशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे ओएमआर आंसर शीट

इसके अलावा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सशुल्क ओएमआर आंसर शीट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है। उम्मीदवार 50 रुपये का शुल्क देकर अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड और उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने का अंतिम दिन आठ नवंबर, 2022 है। इसके बाद इन्हें वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 346 को भरना है, जिनमें से 63 रिक्तियां राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 और 283 पद राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए हैं।

यह भी पढ़ें : UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी 2022 स्थगित, अब इस महीने में होगी पात्रता परीक्षा    
 

विज्ञापन

MPPSC PCS Scorecard: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद नोटिस बोर्ड पर जाएं और 'राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 - डाउनलोड स्कोरकार्ड और ओएमआर शीट' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, सुरक्षा कुंजी दर्ज करें और लॉगिन करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर एमपीपीएससी प्रीलिम्स स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।

यह भी पढ़ें : UPSSSC ANM Result: यूपीएसएसएससी एएनएम का रिजल्ट जारी, यहां और ऐसे करें चेक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें