फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC ने घोषित किए परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

Wed, 17 Jul 2019 03:26 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा अधिकारी एवं बीमा चिकित्सा पदाधिकारी / सहायक चिकित्सक 2019 (बैकलॉग) के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। वो अब मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा श्रम विभाग के द्वारा इन पदों पर साक्षात्कार 10 जून, 2019 से 26 जून, 2019 तक आयोजित किए गए थे। आयोग द्वारा परिणाम के साथ साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की चयन लिस्ट भी जारी कर दी गई है। चिकित्सा अधिकारी के कुल 1065 पदों पर आवेदन निकाले गए थे। अपने परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

MPPSC Medical Officer  परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम स्क्रीन पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : आपके सामने होम स्क्रीन पर दिए गए Medical Officer परीक्षा (बैकलॉग) वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपके सामने पीडीएफ प्रारूप में चयन लिस्ट और साक्षात्कार लिस्ट होगी।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें, एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  

उम्मीदवार चयन लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


उम्मीदवार प्राप्त अंकों की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें