ओबीसी आरक्षण
इन परीक्षाओं में मध्य प्रदेश सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया है। इसके बाद परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई अभी जारी है। कोर्ट का फैसला नहीं आने पर एमपीपीएससी ने परीक्षा के परिणाम पर रोक लगा दी थी। इन विवादों के कारण ही अबतक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।
कोर्ट की सुनवाई
वहीं पीएससी ने संशोधित कैलेंडर जारी कर काफी समय से लंबित परीक्षाओं के नतीजे जारी करने की तारीख जारी की है। राज्य सेवा प्रारभिंक परीक्षा 2021 का परिणाम अप्रैल माह में जारी किया जाएगा। पीएससी (PSC) ने बताया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू (interview) मार्च और अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। कोर्ट के फैसले के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
एमपीपीएससी का शेड्यूल देखने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।