फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Dental Surgeon: एमपीपीएससी डेंटल सर्जन परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 11 Oct 2022 05:59 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC Dental Surgeon: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 193 रिक्त पदों योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को डेंटल सर्जन के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC Dental Surgeon: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग/MPPSC ने डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 11 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। परिणाम को चेक करने का लिंक अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया को...
विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 03 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की गई थी। अब परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 193 रिक्त पदों योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को डेंटल सर्जन के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों को जल्द ही भर्ती के अगले चरण के बारे में सूचना दी जाएगी।  
विज्ञापन


कैसे चेक करें परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • यहां Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें