फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Vacancy 2026: एमपी में सहायक प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती, विभिन्न विषयों के लिए इस तारीख से करें आवेदन

Wed, 31 Dec 2025 03:56 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC Assistant Professor Vacancy: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य के शासकीय कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के कुल 949 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न विषयों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।  
विज्ञापन
MPPSC - फोटो : डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC Assistant Professor Recruitment: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत आयोग द्वारा विभिन्न विषयों में कुल 949 पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार एमपीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरा कर पाएंगे।

विज्ञापन

 
विषय पंजीकरण प्रारंभ तिथि पंजीकरण समाप्ति तिथि
हिंदी 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
अंग्रेजी 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
संस्कृत 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
भूगोल 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
इतिहास 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
मनोविज्ञान 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
कानून 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
भूविज्ञान 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
योगिक विज्ञान 27 फरवरी 2026 26 मार्च 2026
वाणिज्य 27 मार्च 2026 26 अप्रैल 2026
राजनीति विज्ञान 27 मार्च 2026 26 अप्रैल 2026
अर्थशास्त्र 27 मार्च 2026 26 अप्रैल 2026
समाजविज्ञान 27 मार्च 2026 26 अप्रैल 2026
भौतिकी 17 अप्रैल 2026 16 मई 2026
रसायन विज्ञान 17 अप्रैल 2026 16 मई 2026
वनस्पति विज्ञान 17 अप्रैल 2026 16 मई 2026
प्राणी विज्ञान 17 अप्रैल 2026 16 मई 2026
गणित 17 अप्रैल 2026 16 मई 2026
कंप्यूटर विज्ञान 17 अप्रैल 2026 16 मई 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

एमपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का यूजीसी/सीएसआईआर/आईसीएआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) अथवा राज्य पात्रता परीक्षा (SET)/राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा (SLET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि, यूजीसी के नियमों के अंतर्गत पीएचडी डिग्री धारक उम्मीदवारों को NET/SET/SLET की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थियों की सभी शैक्षणिक योग्यताएँ भारत या विदेश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है, जिसके अनुसार इनके लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष होगी।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में ऑफलाइन ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन भी लागू रहेगा।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंत में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।

देखें अधिसूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें