फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC AMO Result 2023: मध्य प्रदेश एएमओ भर्ती का परिणाम जारी, 1175 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Tue, 06 Jun 2023 08:07 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC AMO Result 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) 2021 के पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया हैं।
विज्ञापन
MPPSC AMO Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC AMO Result 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) 2021 के पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू राउंड के लिए कुल 1175 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है और 20 उम्मीदवारों को अंतरिम रूप से शॉर्ट लिस्ट किया गया है। 

विज्ञापन

MPPSC AMO Result 692 रिक्त पदों मिलेगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) भर्ती अभियान का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के कुल 692 रिक्त पदों को भरना है। आगे की प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 

 

MPPSC AMO Result 2023: परिणाम डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. एमपी पीएससी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  4. उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।

 

MPPSC Recruitment 2021-22 के लिए पदों का विवरण

पुरुषों के लिए
  • अनारक्षित श्रेणी - 188 पद
  • अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी - 110 पद
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी - 138 पद
  • ओबीसी श्रेणी - 187 पद
  • ईडब्ल्यूएस श्रेणी - 69 पद
 
विज्ञापन

महिलाओं के लिए
  • अनारक्षित श्रेणी - 62 पद
  • अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी - 36 पद
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी - 46 पद
  • ओबीसी श्रेणी - 62 पद
  • ईडब्ल्यूएस श्रेणी - 23 पद
कुल रिक्तियां - 692 पद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें