MPPGCL Recruitment 2023 Notification Out: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार एमपीपीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2023 तक है। एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का यह भर्ती अभियान संगठन में 453 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
पदों का विवरण
- सहायक अभियंता: 19 पद
- लेखा अधिकारी: 46 पद
- फायर ऑफिसर: 02 पद
- विधि अधिकारी: 02 पद
- शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
- मैनेजर: 10 पद
- जूनियर इंजीनियर: 70 पद
- जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
- मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 04 पद
- लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 04 पद
- मैनेजर: 01 पद
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये और मध्यप्रदेश अधिवास के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है।