इसके पहले पंजीकरण की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च 2023 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब आवेदन करने की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे कई उम्मीदवारों को इसका फायदा मिलेगा।
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का यह भर्ती अभियान संगठन में 453 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पदानुसार ग्रेजुएशन/बीई/ बीटेक/ एमबीए/पीजीडीएम/ सीए डिग्री/डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया- चयन के लिए शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। सीबीटी में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसमें जनरल अवेयरनेस एंड एप्टीट्यूड व संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीटी परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित होगी।