फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPGCL Apprentice 2025: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 12300 रुपये

Fri, 31 Oct 2025 02:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। चयन मेरिट बेस पर होगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 और टेक्निशियन अप्रेंटिस को 10,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
 
विज्ञापन
Apprenticeship - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने युवाओं के लिए शानदार मौका दिया है। कंपनी की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 27 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया जारी है और 10 नवंबर 2025 तक फॉर्म जमा किए जा सकते हैं।

MPPGCL Apprentice Eligibility Criteria: कौन कर सकता है आवेदन

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • टेक्निशियन अप्रेंटिस: अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
  • जनरल स्ट्रीम अप्रेंटिस: आवेदक के पास बीफार्मा, बीसीए, बीएससी, बीए या बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए।

अन्य शर्तें:
  • उम्मीदवार पहले किसी अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में शामिल न हुआ हो।
  • किसी संस्थान में एक वर्ष या उससे अधिक काम का अनुभव नहीं होना चाहिए।
  • डिग्री या डिप्लोमा सत्र 2025-26 से तीन वर्ष के भीतर पास किया गया हो।
  • आवेदन-पत्र में गलत जानकारी देने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को अपने आवेदन-पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे -
  • मध्य प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाण-पत्र
  • विकलांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)
  • EWS प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रमाण-पत्र

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगा। यानी उम्मीदवारों की पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी। ध्यान रहे, अप्रेंटिसशिप अवधि पूरी होने के बाद MPPGCL कंपनी किसी उम्मीदवार को स्थायी नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं होगी।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
  • उम्मीदवारों को MPPGCL के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, सभी जरूरी दस्तावेज़ लगाएं और निर्धारित तिथि तक भेज दें।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें