फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPEB Recruitment: एमपीपीईबी ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर की निकाली भर्ती; 2700 से ज्यादा पदों पर मिलेगी नौकरी

Wed, 14 Dec 2022 11:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPEB Recruitment 2022 Apply for 2716 Posts: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
MPPEB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPEB Recruitment 2022 Apply for 2716 Posts: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार छह मार्च, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

MPPEB Recruitment 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन 

रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2023 है। उम्मीदवार 25 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा पांच अगस्त, 2023 को दो पारियों- सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2716 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण देख सकते हैं।

 

विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें