24 फरवरी को होगी कॉउंसलिंग
जो भी उम्मीदवार एमपीईएसबी पटवारी भर्ती में सफल हुए हैं, उनको अब काउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि प्रक्रिया में शामिल होना होगा। काउंसलिंग का आयोजन 24 फरवरी को उम्मीदवारों के संबंधित जिलों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की सूचना मेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी दी गई है।
कॉउंसलिंग के लिए करना होगा ये काम
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले अपनी आईडी बनानी होगी। अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल prc.mponline.gov.in/portal/index.aspx पर जाकर काउंसलिंग के लिए अपनी आईडी बना सकते हैं। इसके बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करके प्रक्रिया पूरी करें।
अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर काउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती की अगली प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से पटवारी सहित ग्रेड-III के कुल 9200 पदों पद पर नियुक्तियां की जाएंगी।