फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPHC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अनुवादक के पदों पर चल रही है भर्ती, इस तिथि से पहले करें आवेदन

Thu, 19 Sep 2024 12:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPHC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जूनियर न्यायिक अनुवादक के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPHC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने जूनियर न्यायिक अनुवादक के पदों पर भर्ती के लिए हाल में ही अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mphc.gov.in) पर जाकर 30 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। सुधार विंडो 3 से 5 अक्तूबर, 2024 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में जूनियर न्यायिक अनुवादक के कुल 45 रिक्तियों को भरना है।

पात्रता मानदंड
  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • आवेदकों का विधि स्नातक और अंग्रेजी और हिंदी का ज्ञान होना चाहिए इसके अलावा, कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदन शु्ल्क
इन रिक्तियों के लिए अनारक्षित श्रेणियों/अन्य राज्यों के आवेदकों को 943.40 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 743.40 रुपये का शुल्क लागू है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mphc.gov.in) पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट/रिजल्ट' टैब पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें