MPHC Recruitment सिविल जज के 123 पदों पर हैं रिक्तियां
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) की अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार की उम्मीदवारी अंतरिम है और भर्ती के लिए निर्धारित शर्तों और योग्यता के अधीन है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति उम्मीदवार के पक्ष में नियुक्ति का कोई अधिकार नहीं बनाती है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) का भर्ती अभियान सिविल जज जूनियर डिवीजन में रिक्त कुल 123 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
MPHC Results परीक्षा में शामिल हुए थे 18,000 उम्मीदवार
एमपीएचसी द्वारा सिविल जज जूनियर डिवीजन के भर्ती अभियान के लिए अधिसूचना 21 दिसंबर, 2021 को प्रकाशित की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2021 को शुरू हुई थी और 27 जनवरी, 2022 तक जारी रही थी। पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 06 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। इस साल एमपीएचसी भर्ती परीक्षा में करीब 18,000 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे।