MPESB Group 4 Vacancy 2025: 966 पद भरे जाएंगे
ग्रुप 4 भर्ती के तहत कुल 966 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए प्रतियोगिता काफी कड़ी रही। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च 2025 की शुरुआत में शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 17 मार्च थी, जबकि संशोधन की सुविधा 22 मार्च 2025 तक उपलब्ध रही।
MPESB Group 4 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और गलत उत्तर पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं थी। परीक्षा का मुख्य फोकस सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मात्रात्मक क्षमता एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े कौशल पर था।
अब आगे क्या?
अब परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू (जहां लागू हो) जैसे आगे की चरणों के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट जांचते रहें।