पात्रता मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 01.01.2024 को 18 वर्ष से कम एवं 33 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। प्रदेश से बाहर के अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा में छूट प्राप्त नहीं होगी
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 अंकों के प्रश्न हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल स्तर का होगा। सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 अंकों के, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि से 30 अंकों के और विज्ञान एवं सरल अंक गणित से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन शुल्क
इसके लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/ एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवारों (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए) के लिए 250 रुपये लागू है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, आबकारी कांस्टेबल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद, पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं
- अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।