फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhati HC Recruitment: हाई कोर्ट में निकली ग्रेड-3 की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; सैलरी 1.36 लाख तक

Wed, 12 Feb 2025 04:35 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauhati High Court Recruitment: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में ग्रेड-3 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
गौहाटी हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gauhati High Court Recruitment 2025: कोर्ट में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने ग्रेड-III असम ज्यूडिशियल सर्विस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ghconline.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन





इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 22 पदों को भरना है। जिसमें अनारक्षित के लिए 12, एससी के लिए 1, एसटी (P) के लिए 2 और एसटी (H) के लिए 7 रिक्तियां निर्धारित है।
विज्ञापन

 
श्रेणी ग्रेड III की रिक्तियां
अनारक्षित 12
एससी 01
एसटी (P) 02
एसटी (H) 07
कुल 22

इसके लिए उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2025 निर्धारित है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक/स्नातकोत्तर या कानून में डॉक्टरेट होना चाहिए। 

आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयुसीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है।  
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क मुक्त रखा गया है। इसके अलावा, अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

ग्रेड-3 की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 77,840 से 1,36,520 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें