फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Teacher Recruitment: एमपी में माध्यमिक-प्राथमिक शिक्षक भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी; अब इस दिन तक करें अप्लाई

Wed, 12 Feb 2025 10:02 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Teacher Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों की 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी हैं। इस भर्ती अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक और जनजातीय विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक के कुल 10,758 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 20 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

20 मार्च हो होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि अभ्यर्थी 25 फरवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा 20 मार्च, 2024 से दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता मानदंड 

उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और दो वर्षीय शिक्षा स्नातक डिग्री होनी चाहिए। खेल शिक्षक के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा, जो उम्मीदवार एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है और इस पद के लिए माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

प्राथमिक शिक्षक के लिए पात्रता मानदंड  

खेल शिक्षक के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री या डिप्लोमा और नृत्य में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क  

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन कैसे करें 

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।  
  • अब आपके पंजीकृत ईमेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।  
  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।  
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क भुगतान पूरा करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसकी एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें