फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Group 2: MP में ग्रेजुएट्स के लिए 2106 वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, जानें पात्रता मानदंड और परीक्षा पैटर्न

Tue, 04 Aug 2026 08:51 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत पटवारी सहित विभिन्न विभागों में कुल 2106 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन 18 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB Group 2 Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नियम-पुस्तिका (रूलबुक) जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत पटवारी (कार्यपालिक) सहित विभिन्न विभागों के कुल 2106 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में कार्यपालिक (Executive) और अकार्यपालिक (Non-Executive) दोनों तरह के पद शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन के दौरान एक से अधिक पदों का चयन कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार विभाग एवं पदों की प्राथमिकता भी दर्ज कर सकेंगे।

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

 
विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 4 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन शुरू 4 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026
परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि 22 सितंबर 2026

कुल 2106 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 2106 रिक्तियां भरी जाएंगी। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है।
 
श्रेणी पद
अनारक्षित (UR) 608
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 207
अनुसूचित जाति (SC) 274
अनुसूचित जनजाति (ST) 404
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 613
कुल 2106

इन पदों में पटवारी, पंचायत समन्वय अधिकारी (311 पद), सहायक उप निरीक्षक (530 पद), उप लेखा परीक्षक (105 पद), सांख्यिकी अन्वेषक (88 पद), डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर असिस्टेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई अन्य पद शामिल हैं।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता
  • पटवारी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा सीपीसीटी (CPCT) का वैध स्कोर कार्ड, जिसमें हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता शामिल हो, आवश्यक है।
  • हालांकि यदि चयनित उम्मीदवार के पास नियुक्ति के समय CPCT नहीं है, तो उसे नियुक्ति के तीन वर्ष के भीतर यह योग्यता प्राप्त करनी होगी।

अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर डिप्लोमा, जबकि कुछ के लिए कला, विज्ञान या वाणिज्य में स्नातक डिग्री अनिवार्य है।

आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
वर्ग अधिकतम आयु
सामान्य वर्ग 40 वर्ष
SC/ST/OBC/महिला/सरकारी कर्मचारी/दिव्यांग 45 वर्ष
कुछ विशेष श्रेणियां (जैसे NCC 'C' प्रमाणपत्र, पूर्व सैनिक आदि) 55 वर्ष तक
 

कितना मिलेगा वेतन?

पटवारी पद के लिए वेतनमान ₹5,200 से ₹20,200 तथा ₹2,100 ग्रेड पे निर्धारित है।

अन्य पदों के लिए वेतन संबंधित पद के अनुसार अलग-अलग रहेगा। कुछ अधिकारी स्तर के पद लेवल-8 (₹32,800 से ₹1,03,600) के वेतनमान में हैं, जबकि सहायक स्तर के पद लेवल-4 (₹19,500 से ₹62,000) के वेतनमान में शामिल हैं।

सीधी भर्ती से चयनित अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान पहले वर्ष न्यूनतम वेतन का 70 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 80 प्रतिशत और तीसरे वर्ष 90 प्रतिशत स्टाइपेंड मिलेगा। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद नियमित वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
  • SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक न्यूनतम निर्धारित किए गए हैं।

लिखित परीक्षा के बाद मेरिट सूची तैयार होगी। इसके बाद संबंधित विभाग उम्मीदवारों के शैक्षणिक, तकनीकी और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। दस्तावेज सही पाए जाने पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

मेडिकल फिटनेस भी होगी जरूरी

अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक होगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

भर्ती परीक्षा एक प्रश्नपत्र की होगी, जो 200 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे रहेगी।

भाग-A (100 अंक)
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य गणित

भाग-B (100 अंक)
  • सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि
  • सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
  • सामान्य तर्कशक्ति
  • सामान्य प्रबंधन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार MPESB या MP Online की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों के लिए आधार पंजीकरण अनिवार्य है। साथ ही मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन (Live Registration) होना भी आवश्यक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें