मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए अब एक और माैका सामने आया है। जिन लोगों ने अब भी आवेदन नहीं किया है वे बिना देरी किए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने कुछ समय पहले जेल मुख्यालय, मध्य प्रदेश भोपाल के अंतर्गत जेल प्रहरी भर्ती 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई थी, अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार जेल प्रहरी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए बोर्ड ने एक नोटिस भी जारी किया है। ये नोटिस एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल द्वारा 228 रिक्तियों को भरा जाना है। बता दें कि ये भर्ती नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरान जारी किया गया था।
मुख्य तिथि-
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक प्रक्रिया - 27 जुलाई, 2020
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (पुरानी तिथि)- 10 अगस्त, 2020
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (नई तिथि)- 24 अगस्त, 2020
- मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2020 परीक्षा की तिथि- 3-10 नवंबर, 2020
आवेदन शुल्क-
ऑनलाइन आवेदन के लिए तय किया गया शुल्क- 500 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क- 250 रुपये
कैसे करें शुल्क का भुगतान-
पदों पर उम्मीदवारों द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
नोटिफिकेशन का सीधा लिंक...