फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB Exam Date 2020: परीक्षाओं की तिथि जारी, यहां पढ़ें नोटिस

Tue, 11 Aug 2020 09:16 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IBPS RRB
विज्ञापन

IBPS RRB Exam Date 2020: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी हैं। बता दें कि IBPS RRB ने ऑफिसर स्केल I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए हो रही भर्ती परीक्षा के लिए तारीखें जारी कर दी हैं। तिथियों से संबंधित आधिकारिक सूचना आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in है। ध्यान दें कि जारी हुई अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा सितंबर - अक्टूबर 2020 में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती अभियान से देश में 9638 बैंकिंग नौकरियों की पूर्ति करेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई को शुरू हुई थी और 21 जुलाई, 2020 को समाप्त हुई थी। एडमिट कार्ड अगस्त 2020 में आधिकारिक साइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा तिथि 2020: पूरी अनुसूची 
पोस्ट                                                   परीक्षा का नाम                                 तिथि

अधिकारी स्केल I और कार्यालय सहायक    प्रारंभिक परीक्षा     12 सितंबर, 13, 19, 20 और 26, 2020
 अधिकारी स्केल II और III                         एकल परीक्षा        18 अक्टूबर, 2020
विज्ञापन

 अधिकारी स्केल I                                     मुख्य परीक्षा         18 अक्टूबर, 2020
विज्ञापन

 
मुख्य जानकारी-
ऑफिसर स्केल 1 के लिए चयन में प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
 जबकि अधिकारी स्केल II और III के पद के लिए एक एकल स्तर की परीक्षा आयोजित की जाती है।
ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाता है।
 जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ध्यान दें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।
गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा। 
अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं ।

नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें