फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP HSTET Recruitment 2023: एमपी एचएसटेट के जरिये 8700 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन एवं परीक्षा कार्यक्रम

Thu, 11 May 2023 09:44 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MP HSTET Recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP HSTET Recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 18 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक जून, 2023 है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में 06 जून, 2023 तक बदलाव कर सकते हैं। एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 02 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाना है।  

 

MP HSTET Recruitment: हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा अधिसूचना

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए रिक्तियों के विवरण के तहत यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश के हाई स्कूलों में 8720 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 

MP HSTET Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • हिंदी : 509
  • अंग्रेजी : 1763
  • संस्कृत : 508
  • उर्दू : 42
  • गणित : 1362
  • जीव विज्ञान : 755
  • भौतिकी : 777
  • रसायन विज्ञान : 781
  • इतिहास : 304
  • राजनीति विज्ञान : 284
  • भूगोल : 149
  • अर्थशास्त्र : 287
  • समाजशास्त्र : 88
  • वाणिज्य : 514
  • कृषि : 569
  • गृह विज्ञान : 28 
विज्ञापन

MP HSTET Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन पंजीकरण शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये लागू होगा। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें