फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court Vacancy: क्या आप ग्रेजुएट हैं? एमपी हाईकोर्ट में निकली सहायक ग्रेड-3 की भर्ती; आज से आवेदन शुरू

Mon, 17 Aug 2026 06:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MP High Court Assistant Grade-3 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सहायक ग्रेड-3 के 1,174 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी, 17 अगस्त से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
MP High Court Assistant Grade-3 Recruitment - फोटो : live.mphc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP High Court Assistant Grade-3 Vacancy 2026: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 17 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवेदन में सुधार शुरू 19 सितंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे)
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी

MP High Court Assistant Grade-3 2026: आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

सहायक ग्रेड-3 पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास MP सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त MAP-IT की CPCT परीक्षा का स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा भी मान्य होगा।

विज्ञापन


सहायक ग्रेड-3 पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक) है। मध्य प्रदेश के UR/EWS पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष,ओबीसी/एससी/एसटी पुरुष व महिला उम्मीदवारों की 45 वर्ष और राज्य सरकार/निगम/बोर्ड कर्मचारियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

MP High Court Assistant Grade-3: कितना लगेगा आवेदन शुल्क

वर्ग परीक्षा शुल्क पोर्टल शुल्क कुल शुल्क
अनारक्षित / अन्य राज्य के आवेदक 200 743.40 943.40
ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस (केवल मध्य प्रदेश के निवासी) 0 743.40 743.40
सभी दिव्यांग उम्मीदवार 0 743.40 743.40

कैसे होगा चयन?

एमपी हाईकोर्ट सहायक ग्रेड-3 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और फिर 50 अंकों की हिंदी टाइपिंग परीक्षा के आधार पर होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम चरण में उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण होगा।

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित)
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
परीक्षा अवधि 2 घंटे (120 मिनट)
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
नकारात्मक अंकन बाद में बताया जाएगा
परीक्षा की भाषा हिंदी और अंग्रेजी

हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा

विवरण जानकारी
कुल अंक 50
टाइपिंग मोड रेमिंगटन गेल (हिंदी)
टाइपिंग का तरीका अनरिस्ट्रिक्टेड मोड
मूल्यांकन टाइपिंग स्पीड और सटीकता के आधार पर
गलत/छूटे हुए शब्द प्रत्येक पर 0.50 अंक कटेंगे
बैकस्पेस प्रत्येक के लिए 0.10 अंक कटेंगे
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन?

एमपी हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-3 पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 के वेतनमान में वेतन मिलेगा। इसके अलावा, कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA),  एचआरए, सीसीए, पीएफ, एनपीएस, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment/भर्ती सेक्शन खोलें।
  • सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026 के Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें