फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Physical 2026: कल से शुरू होगी DV-PST प्रक्रिया, किन दस्तावेजों की होगी जांच? चैक कर लें पूरी लिस्ट

Sun, 16 Aug 2026 05:41 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Document Verification: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत डीवी-पीएसटी की प्रक्रिया कल से शुरू होने जा रही है। इस चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police DV PST 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। 17 अगस्त 2026 से दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शुरू होगा। इस चरण में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, पहचान और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


साथ ही उम्मीदवारों की हाइट, चेस्ट और अन्य शारीरिक मानकों का भी सत्यापन होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की सूची एक बार जरूर जांच लें।

कल से शुरू होगी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की मुख्य प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस अवधि में अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र और तय तारीख पर उपस्थित होना होगा।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए क्या हैं हाइट और चेस्ट के मानक?

वर्ग न्यूनतम हाइट चेस्ट (बिना फुलाए) चेस्ट (फुलाने पर)
सामान्य / OBC / SC 168 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
ST 160 सेमी 77 सेमी 82 सेमी


महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक योग्यता मानदंड

वर्ग न्यूनतम हाइट न्यूनतम वजन
सामान्य / OBC / SC 152 सेमी 40 किलोग्राम
ST 147 सेमी 40 किलोग्राम

विज्ञापन

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए चेस्ट का माप बिना फुलाए और फुलाने पर लिया जाएगा तथा दोनों मापों में कम से कम 5 सेमी का अंतर होना जरूरी है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 किलोग्राम वजन निर्धारित किया गया है, इससे कम वजन होने पर वे शारीरिक मानक परीक्षण में अयोग्य मानी जा सकती हैं।

विज्ञापन

DV के लिए जरूरी दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन (DV) के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी का मिलान उनके मूल प्रमाण पत्रों और ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों से किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होगी।
  • हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • स्नातक की डिग्री/मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • एनसीसी/खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी
  • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी
इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर समिति बनाई गई है, जिसमें प्रशासन, पुलिस, शिक्षा और चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर आरक्षित वर्गों के प्रतिनिधित्व के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को भी समिति में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें