फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court Group D Recruitment 2021 : हाईकोर्ट में ग्रुप D के पदों पर होगी बंपर बहाली, बिना लिखित परीक्षा के मिलने वाली इस नौकरी में जानें क्या होगी चयन प्रक्रिया

Fri, 05 Nov 2021 04:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

MP High Court Group D Recruitment 2021 : MP हाईकोर्ट में ग्रुप D के पदों पर होगी बंपर बहाली, बिना लिखित परीक्षा के मिलने वाली इस नौकरी में जानें क्या होगी चयन प्रक्रिया
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप डी के 708 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ड्राइवर के 69 पद, वॉचमैन/ मेंटर/वाटर कैरियर के 475 पद, माली के 51 पद और स्वीपर के 113 पद को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन तो जारी किया जा चुका है। लेकिन इसके लिए आवेदन प्रक्रिया नौ नवंबर 2021 से शुरू होगी और यह 24 दिसंबर 2021 तक चलेगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और नौ नवंबर से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE November Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है और साथ ही उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी पदों पर आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप D के 708 पदों पर होने वाले वाली इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। दरअसल इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू 30 अंको को का होगा और इसी के स्कोर के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू के आयोजन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें