कौन महिलाएं आवेदन के लिए पात्र?
- स्थान की पात्रता: आवेदन करने वाली महिला को उसी राजस्व ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए अयोग्य मानी जाएंगी।
- शैक्षणिक योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए हायर सेकंडरी (12वीं पास) होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: आवेदनकर्ता की आयु 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिल सकती है।
केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन
इस बार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार chayan.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सावधानी से भरें।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
- अब “MP Anganwadi Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।