बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में नान टीचिंग के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 240 निर्धारित की गई है। जिसमें जूनियर क्लर्क के 96 पद शामिल हैं।
इन पदों में जूनियर रिसर्च ऑफिसर, सिक्यूरिटी ऑफिसर, लैब सहायक, हिंदी अनुवादक, वर्कशाप सहायक, जूनियर क्लर्क व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
जूनियर क्लर्क के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान व कार्य अनुभव का होना आवश्यक है।
सभी पदों पर कार्य का अनुभव रखने वाले युवाओं को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।