फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग में सैकड़ों पदों पर भर्ती, पाएं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग यानी एमपीपीएससी ने राज्य के वन विभाग में कुल 123 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इनमें सहायक संरक्षक (एसिस्टेंट कंजर्वेटर, फोरेस्ट) के 23 पद और वन क्षेत्रपाल के 100 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में योग्य (फोरेस्ट रेंजर) उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष सुनिश्चित की गई है। दोनों प्रकार के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आवेदक इस संबंध में संपूर्ण विज्ञप्ति के बारे में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेवसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च, 2015 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन और चयन प्रक्रिया

विज्ञापित किए गए पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, जो कि एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार भरना होगा।

किसी भी विकलांगता से ग्रस्त उम्मीदवार यह आवेदन भरने के योग्य नहीं होंगे। आवेदन शुल्क के तहत मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए 1,000 रुपये व बाहरी आवेदकों के लिए 2,000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए 40 रुपये पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा। चयन प्रक्रिया का आधार फिजिकल टेस्ट/ लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें