फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में बम्पर भर्ती, 760 पद हैं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) कोलकाता ने योग्य उम्मीदवारों के लिए जेलर के कुल 760 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में पुरुषों के 659 पद व महिलाओं के 101 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता माध्यमिक परीक्षा पश्चिम बंगाल बोर्ड से या 10वीं परीक्षा
विज्ञापन

किसी भी बोर्ड से या समकक्ष रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापित पदों हेतु 5,400 से 25,200 रुपये (ग्रेड पे 2600 रुपये ) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 167 सेमी. तथा महिलाओं की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य युवा इस प्रकार से करें आवेदन

विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी, 2015 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर संबंधित प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रति के साथ 'अध्यक्ष पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती, अरक्षा भवन, 5वीं मंजिल, ब्लॉक डी जे, सेक्टर-2, साल्ट लेक शहर कोलकाता-700091' पर भेजें। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.policewb.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें