फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI Junior Executive Result 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 12 Apr 2023 01:20 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कई पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसके लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
एएआई - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAI Junior Executive Result 2023 Out. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जूनियर कार्यकारी (वायु यातायात नियंत्रण) भर्ती परीक्षा का परिणाम 2023 जारी किया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर AAI जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) का रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रबंधक, कनिष्ठ कार्यकारी और वरिष्ठ सहायक पदों के 364 पदों के लिए एएआई जेई एटीसी परीक्षा 21 फरवरी 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की गई थी। एएआई जेई एटीसी उत्तर कुंजी 24 फरवरी 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी

उम्मीदवारों को अब एप्लीकेशन वेरिफिकेशन, वॉयस टेस्ट और टेस्टिंग फॉर साइकोएक्टिव सब्सटेंस राउंड में शामिल होना होगा। कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर शीघ्र ही भेजा जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत कुल 364 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के 356 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) के 04 पद, वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) के 02 पद और मैनेजर के 02 पद हैं।

वेतनमान

  • प्रबंधक (ई-3) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60000 से लेकर 180000 रुपये का वेतन मिलेगा। 
  • कनिष्ठ कार्यकारी (ई-1) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40000 से 140000 रुपये का वेतन मिलेगा।
  • वरिष्ठ सहायक (NE-6) को 36000 से लेकर 110000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर लॉगइन करें।
  • होमपेज पर "करियर" टैब पर क्लिक करें।
  • अब "विज्ञापन संख्या 08/2022 के तहत जूनियर कार्यकारी (वायु यातायात नियंत्रण) के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम" पर क्लिक करें।
  • अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • अपना रोल नंबर सर्च करके अपना रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें