फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ministry of Defence Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए यहां निकलीं हैं बंपर भर्तियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया

Sun, 21 Nov 2021 12:38 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Navy Apprentice Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय (नौसेना) ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपरेंटिसशिप इंडिया की आधिकारिक साइट apprenticeshipindia.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Navy Apprentice Recruitment 2021 - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय (नौसेना) ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर सहित विभिन्न अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपरेंटिसशिप इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय (नौसेना) भर्ती 2021: महत्वपूर्ण जानकारी
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "ऑफलाइन आवेदन की रीसीप्ट के साथ प्रासंगिक दस्तावेज को डाक के माध्यम से डीएएस (V) को 14 दिसंबर 2021 तक पोस्ट करना होगा। ध्यान रहे कि 14 दिसंबर 2021 के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी कारण से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।" भर्ती अभियान प्रशिक्षण वर्ष 2022-23 बैच के लिए नौसेना डॉकयार्ड अपरेंटिस स्कूल, विशाखापत्तनम में कुल 275 रिक्तियों को भरेगा।

रक्षा मंत्रालय (नौसेना) भर्ती 2021: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को एसएससी / मैट्रिक / एसटीडी एक्स 50 फीसदी (कुल) और आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी) 65 फीसदी (कुल) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

रक्षा मंत्रालय (नौसेना) भर्ती 2021: आयु सीमा
सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों का जन्म 1 अप्रैल 2001 से 1 अप्रैल 2008 के बीच होना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अप्रैल 1996 से 1 अप्रैल 2008 के बीच होना चाहिए। नौसेना नागरिक / रक्षा कर्मचारी के बच्चों को एक आयु में दो वर्ष की छूट मिलेगी।

रक्षा मंत्रालय (नौसेना) भर्ती 2021: चयन प्रक्रिया
पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर प्राप्त होगा। "लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 50 प्रश्न (गणित 20, सामान्य विज्ञान 20, सामान्य ज्ञान 10) होंगे, प्रत्येक प्रश्न में डेढ़ (1½) अंक होंगे। लिखित परीक्षा की योग्यता के क्रम में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार संबंधित ट्रेड में उम्मीदवारों के तकनीकी कौशल पर आधारित होगा। इंटरव्यू क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय (नौसेना) भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

  • डीएएस (Vzg) में सभी ट्रेडों के लिए लिखित परीक्षा - 27 जनवरी, 2022
  • डीएएस (Vzg) में लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा - 29 जनवरी, 2022
  • साक्षात्कार की तिथि- 31 जनवरी, 1, 2 और 3 फरवरी, 2022
  • चिकित्सा परीक्षण - 7 फरवरी से 15 फरवरी, 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें