इस पते पर भेजना होगा फॉर्म
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ संलग्न करें।
अंत में, भरा हुआ आवेदन फॉर्म आयुष मंत्रालय के सचिव, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली - 110023 के पते पर डाक द्वारा भेज दें।