MHSRB Recruitment 2022: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने 1300 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की ओर से सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स (DME), सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (TVVP), और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।