चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।
MHSRB Recruitment 2022: चयन मानदंड
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के लिए अधिकतम 80 अंक दिए जाएंगे और अनुबंध/ आउटसोर्स के आधार पर राज्य सरकार के अस्पतालों, संस्थानों और कार्यक्रमों में सेवा के लिए अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे। इस भर्ती के तहत 18 से 44 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
MHSRB Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी श्रेणी के तहत शुल्क में कोई छूट नहीं है। आवेदक को परीक्षा / प्रसंस्करण शुल्क के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा।