हर महीने इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 (18,000 रुपये - 56,900 रुपये) के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मूल वेतन का 20% विशेष सुरक्षा भत्ता भी प्रदान किया जाएगा, जो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्तों के अतिरिक्त होगा।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो चरणों में होगी:
पहला चरण टियर-I होगा, जो ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव प्रकार (MCQ) का टेस्ट होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 1 घंटा रहेगा। इसमें जनरल अवेयरनेस (40 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (20 अंक), रीजनिंग/लॉजिकल एबिलिटी (20 अंक) और इंग्लिश लैंग्वेज (20 अंक) शामिल होंगे। हर गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
दूसरा चरण टियर-II डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवार को 150 शब्दों में इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित लेखन करना होगा। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी, लेकिन यह सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर की होगी। इसमें कम से कम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।