कैसे होगा चयन?
एमडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और योग्यता के अनुसार ट्रेड आवंटित किए जाएंगे। अंतिम चरण में उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा (मेडिकल टेस्ट) आयोजित की जाएगी।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस और एएफसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है यानी इन वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
- इसके बाद, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (अगर लागू हो)।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।