फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: 600 से अधिक संविदा शिक्षक हड़ताल पर, तीसरे दिन भी सरकारी स्कूलों की पढ़ाई ठप

Wed, 23 Jul 2025 08:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Manipur: मणिपुर के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां तीसरे दिन भी बाधित रहीं। राज्य के 600 से अधिक संविदा शिक्षक पेन-डाउन हड़ताल पर हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manipur: मणिपुर के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां तीसरे दिन भी बाधित रहीं। राज्य के 600 से अधिक संविदा शिक्षक अपनी सेवाएं नियमित करने और समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर पेन-डाउन हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन

छह दिनों तक चलेगी हड़ताल

यह हड़ताल लेक्चरर्स एसोसिएशन मणिपुर (2018 बैच) की अगुवाई में सोमवार से शुरू हुई थी और छह दिनों तक चलने की घोषणा की गई है। शिक्षक जनवरी 2022 में राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए नियमितीकरण के फैसले को लागू करने और अप्रैल 2023 से नियमित वेतन देने संबंधी आदेश का पालन न होने का आरोप लगा रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहीं व्याख्याता एस अनीता ने कहा, "हमने अपनी ड्यूटी निभाई है, यहां तक कि चुनावी कार्यों में भी भाग लिया है, लेकिन आज तक नियमित वेतन नहीं मिला। कई स्कूलों में पढ़ाई ठप है, लेकिन हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें छात्रों की परेशानी का एहसास है, लेकिन हम खुद भी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार से हमारी अपील है कि वह नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करे और वेतन जारी करे।"
विज्ञापन

सरकार से जल्द समाधान की मांग 

इस बीच, शिक्षकों की मांगों के समर्थन में अब छात्र भी सामने आ गए हैं। जॉनस्टोन हायर सेकेंडरी स्कूल और सीसी हायर सेकेंडरी स्कूल समेत कई सरकारी स्कूलों के छात्रों ने स्कूल गेट के सामने प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की ताकि पढ़ाई सामान्य रूप से दोबारा शुरू हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें